Type Here to Get Search Results !

Basti News: महिला अस्पताल से क्रेसेंट मॉल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाए अवैध कब्जे

0

 

महिला अस्पताल से क्रेसेंट मॉल तक चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटवाए अवैध कब्जे

बस्ती। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने और राहगीरों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में यातायात पुलिस ने सोमवार को सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान महिला अस्पताल से लेकर क्रेसेंट मॉल तक व्यस्त मार्ग पर चलाया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजेश सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी (टीआई) कुलदीप त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ सड़क की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों, ठेले-खोमचे और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। दुकानों के बाहर बढ़ाए गए अवैध शेड, काउंटर और सड़क व फुटपाथ पर लगाए गए ठेलों को हटवाया गया।

पुलिस ने दुकानदारों और फड़ व्यवसायियों को चेतावनी दी कि दोबारा सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण मिलने पर कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों को निर्धारित व खाली स्थानों पर ही खड़ा करने की अपील की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।