Type Here to Get Search Results !

महाप्रबंधक ने किया टूंडला– हरदुआगंज रेलखंड का निरीक्षण

0

 

प्रयागराज। महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे श्री नरेश पाल सिंह ने   टूंडला– हरदुआगंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, प्रयागराज रजनीश अग्रवाल सहित उत्तर मध्य रेलवे एवं प्रयागराज मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान रेलखंड पर संचालित परिचालन व्यवस्था, संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं तथा रेल अवसंरचना का गहन अवलोकन किया गया।



निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने हरदुआगंज यार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने यार्ड की परिचालन क्षमता, रेल पथों की स्थिति, सिग्नल एवं दूरसंचार प्रणाली, अनुरक्षण कार्यों तथा संरक्षा मानकों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से विभिन्न विकास एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अलीगढ़ रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता, रखरखाव एवं कर्मचारियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति मनीष शर्मा, सचिव/महाप्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (चतुर्थ), प्रयागराज मंडल अविलय यादव सहित उत्तर मध्य रेलवे एवं प्रयागराज मंडल के अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।