Type Here to Get Search Results !

Basti News: आंदोलन की सफलता पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, छात्र-युवा संघर्ष को बताया लोकतंत्र की ताकत

0

आंदोलन की सफलता पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, छात्र-युवा संघर्ष को बताया लोकतंत्र की ताकत

बस्ती। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं द्वारा किए गए आंदोलन की सफलता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। रौता चौराहा स्थित कार्यालय पर भाकपा के जिला सचिव अशर्फीलाल और भाकपा (माले) के जिला प्रभारी राम लौट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आंदोलन की सफलता का जश्न मनाया।



इस दौरान अशर्फीलाल और राम लौट ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं के समर्थन में संगठन की ओर से पूर्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन भी सौंपा गया था। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के छात्रों और युवाओं के संघर्ष की जीत है। युवाओं के अधिकार, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में सकूर आलम, रेनू बाला, रामसहाय, राजन प्रसाद, विजय यादव, विपिन, रमेश यादव, इंद्रदेव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।