Type Here to Get Search Results !

Basti News: बाढ़ प्रभावित बैराड़ी एतमाली गांव का डीएम ने किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्य तेज रखने के निर्देश

0

 बाढ़ प्रभावित बैराड़ी एतमाली गांव का डीएम ने किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्य तेज रखने के निर्देश

बस्ती। जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम बैराड़ी एतमाली के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों और बाढ़ विभाग की तैयारियों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाव, राहत शिविर समेत आपदा से जुड़े सभी संसाधन पूरी तरह सक्रिय रखे जाएं, ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने बाढ़ विभाग के अधिकारियों को तटबंधों और संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी करने तथा कटान या जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने चांदपुर-कटरिया कैंप कार्यालय का भी निरीक्षण किया और बाढ़ राहत कार्य में इस्तेमाल होने वाली बोरियों का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ दिनेश कुमार, एसडीएम सदर हिमांशु कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।