Type Here to Get Search Results !

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सुशील ऑटोमोबाइल्स में विधिवत पूजा-अर्चना

0

 


बशिष्ठ पाण्डेय

भजन-कीर्तन के बीच औजारों और कार्यस्थल की समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

बस्ती। ब्रह्मांड के प्रथम अभियंता, वास्तुकार एवं शिल्पकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर स्टेशन रोड स्थित सुशील ऑटोमोबाइल्स में श्रद्धा और उल्लास के साथ पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल एवं शशांक अग्रवाल तथा प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा जी का विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

प्रबंधक पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती प्रत्येक वर्ष 17 सितंबर को कन्या संक्रांति के अवसर पर मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का वास्तुकार और शिल्पकार तथा विश्व के निर्माता के रूप में श्रद्धापूर्वक पूजा जाता है। विशेष रूप से कारखानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, कार्यस्थलों और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं।

पूजन के दौरान प्रतिष्ठान में उपयोग होने वाले औजारों एवं उपकरणों की विधिवत पूजा की गई तथा उनके सुचारु संचालन और कार्यस्थल की उन्नति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने कला, शिल्प और तकनीकी क्षेत्र में निरंतर प्रगति तथा सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर सुशील हीरो परिवार के समस्त सदस्य एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।