Type Here to Get Search Results !

आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया बनकटी, पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना

0

 





बशिष्ठ पाण्डेय

हरीश द्विवेदी ने किया दीप प्रज्ज्वलन, अरविंद पाल के नेतृत्व में जुटे जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी व क्षेत्रवासी

बस्ती/बनकटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन तथा उनके सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर-2 चंद्रनगर मथौली में ‘आशीर्वाद का दीया’ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 310-बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी इं. अरविंद पाल एवं डायरेक्टर श्रीमती अरुणा सिंह पाल के नेतृत्व में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ बस्ती के पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान के तहत विभिन्न सेवा एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रसेवा के भाव से जुड़ा रहा है। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के माध्यम से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की गई है। उन्होंने कहा कि दीप की ज्योति सेवा और संकल्प का प्रतीक है।

वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में सेवा और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का भाव प्रेरणादायी है। क्षेत्रवासियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम में विवेकानंद शुक्ला, प्रधान संघ अध्यक्ष रवि चंद्र पांडेय, बाबूराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय उर्फ पवन, अभिमन्यु पाल, सत्येंद्र सिंह ‘भोलू’, जगदंबा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।