Type Here to Get Search Results !

जयपुरिया स्कूल ने दी जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

0

 बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती। दीपावली के पावन पर्व पर जयपुरिया स्कूल, बस्ती की ओर से समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय के निदेशक हिमांशु सेन ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।


हिमांशु सेन ने सभी से दीपावली का त्योहार सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर मनाने की अपील की। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि का दीप प्रज्वलित हो और जनपद निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।