Type Here to Get Search Results !

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर विविध कार्यक्रम, इंजीनियर ओम नारायण पाण्डेय ने की मंगल जीवन की कामना

0

 

बशिष्ठ पाण्डेय


बस्ती। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं इंजीनियर ओम नारायण पाण्डेय के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


कार्यक्रम के दौरान इंजीनियर ओम नारायण पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से देश को विकास की नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत की प्रतिष्ठा वैश्विक स्तर पर मजबूत हुई है तथा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश के विकास, गरीब कल्याण, युवाओं, किसानों और जनहित से जुड़े क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय है। उनके जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ मनाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।