Type Here to Get Search Results !

माँ शान्ति सेवा संस्थान का भव्य आयोजन, कांवरिया शिव भक्तों के स्वागत की तैयारियां शुरू

0

 बस्ती में 9-10 अगस्त को गूंजेगा हर-हर महादेव, कावड़ महोत्सव में भजन-झांकी के साथ होगा विशाल भंडारा

बशिष्ठ पाण्डेय



बस्ती। श्रावण माह शुरू होते ही भगवान शिव की भक्ति में पूरा जनपद बस्ती शिवमय नजर आने लगा है। अयोध्या से सरयू जल लेकर बड़ी संख्या में कांवरिया शिव भक्त बस्ती पहुंच रहे हैं और विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। कांवरियों की सेवा और स्वागत के लिए जगह-जगह भंडारे एवं सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बस्ती में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े विशाल भंडारे एवं भजन-झांकी कार्यक्रमों में शामिल कावड़ महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।

माँ शान्ति सेवा संस्थान, आदिशक्ति भवन महरीखाँवा के तत्वावधान में 9 और 10 अगस्त 2026 को फुटहिया चौराहा, बस्ती में दो दिवसीय भव्य कावड़ महोत्सव, भजन-झांकी एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर संस्थान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं।
संस्थान के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह 'सुड्डू' ने बताया कि श्रावण माह में अयोध्या से पवित्र जल लेकर बस्ती आने वाले लाखों कांवरिया शिव भक्तों के स्वागत और सेवा के उद्देश्य से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी कांवरिया शिव भक्तों से महोत्सव में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
9 अगस्त को मनोज तिवारी, पवन सिंह और कल्पना पटवारी लगाएंगे भक्ति का रंग
कावड़ महोत्सव के पहले दिन 9 अगस्त 2026 को प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी, पवन सिंह एवं कल्पना पटवारी द्वारा भजन एवं भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं 10 अगस्त को आर्यन बाबू एवं शेखर जायसवाल के भजन तथा आकर्षक झांकी कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
दोनों दिन कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कांवरिया शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।
संस्थान की उपाध्यक्ष सिम्पी सिंह एवं संयोजक राम प्रकाश सिंह ने बताया कि कावड़ महोत्सव का मुख्य उद्देश्य अयोध्या से जल लेकर बस्ती पहुंचने वाले कांवरिया भक्तों की सेवा, उनका स्वागत एवं भगवान शिव की भक्ति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले सभी शिव भक्तों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
श्रावण माह में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कावड़ महोत्सव को लेकर शिव भक्तों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में कांवरिया एवं श्रद्धालु फुटहिया चौराहे पर पहुंचकर भजन, झांकी और भंडारे में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से फुटहिया चौराहा भक्तिमय होने की उम्मीद है।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

About Us

अगर आप इसे दैनिक न्यूज़पेपर के परिनारद चर्चा — खबरों के साथ समाज की आवाज नारद चर्चा एक स्वतंत्र हिंदी दैनिक न्यूज़पेपर एवं डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां बस्ती, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश की प्रमुख खबरें, संपादकीय, राजनीति, खेल, साहित्य और मनोरंजन से जुड़ी विश्वसनीय जानकारी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ पाठकों तक पहुंचाई जाती है।